PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने निकाली शहर में पदयात्रा,

AAP candidate Jalandhar byelection Sushil Kumar Rinku padayatra city People gave full support warmly welcomed Jalandhar

लोगों ने दिया भरपूर समर्थन, फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव को लेकर जालंधर के वार्ड नंबर 53, 54, 60 व 80 में पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधानसभा क्षेत्र जालंधर उत्तर प्रभारी दिनेश ढल, विधायक रजनीश कुमार दहिया, हरमिंदर सिंह संधू (भूमि विकास अध्यक्ष), अमित ढल, बॉबी ढल, रोहित ढल व रणजीत सिंह तथा वार्डों के ब्लॉक प्रभारी गुरसेवक सिंह औलख, सुखराज गोरा और हरमिंदर संधू भी शामिल थे।

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की यह पदयात्रा वार्ड नंबर 55 के भगत सिंह चौक से शुरू होकर अड्डा होशियारपुर, दोआबा चौक होते हुए मकसूदां चौक पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा के दौरान ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की लोगों से मुलाकात के दौरान उन्हें भरपूर समर्थन मिला और लोगों ने जालंधर उपचुनाव में उन्हें बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।

AAP candidate Jalandhar byelection Sushil Kumar Rinku padayatra city People gave full support warmly welcomed Jalandhar

पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने भी ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू का अपने स्तर पर स्वागत किया और राज्य में आम लोगों के लिए ‘आप’ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने पदयात्रा के दौरान दिए गए समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘आप’ सरकार बनने के बाद आई क्रांति को लेकर उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार की स्पष्ट और ईमानदार नीतियां इसी तरह आगे भी जारी रहेंगी।

पदयात्रा के दौरान ‘आप’ नेताओं ने भी लोगों से मुलाकात भी की और ‘आप’ को दिए जा रहे समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पदयात्रा में शामिल मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इस बार जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़ी जीत दिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को एकतरफा जीत मिलेगी।

Latest News

Latest News