PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कांग्रेसी विधायक खैहरा को AAP विधायक माणुके ने दी बड़ी चेतावनी, कोर्ट में घसीटने तक की कह डाली बात,

aap mla sarvjeet kaur manuke on sukhpal singh khaira false allegations kothi possession punjab big Punjabi Political News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सर्वजीत कौर माणुके आज कोठी पर कब्जे के विवादित मामले में मीडिया के सामने आई। उन्होंने कहा कि जिस कोठी मालिक से चाबियां ली थी, उन्हें चाबियां लौटा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक खैहरा ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि पंजाब में उनके और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। इससे पहले भी दो कोठी किराए पर ली थी।

जब कभी मालिकों ने कोठी खाली करने को कहा तो एग्रीमेंट के अनुसार खाली की गई। माणुके ने कहा कि यदि उनके पास अपनी संपत्ति नहीं है तो क्या वह किराए पर भी नहीं रह सकती। सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि एक NRI महिला ने भारत आकर कोठी पर अपना हक जताया। इस पर उन्होंने महिला से शिफ्ट होने के लिए समय मांगा लेकिन महिला ने जल्दबाजी दिखाई। बावजूद इसके विधायक होने के नाते उन्होंने पास की रॉयल कॉलोनी में मनप्रीत कौर नामक महिला की कोठी किराए पर लेकर विवादित कोठी को खाली कर दिया।

सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि कांग्रेसी विधायक खैहरा के पेट में दर्द रहता है। वह किसी की परेशानी का समाधान नहीं करना चाहते, बल्कि अपनी ओछी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने उनके बच्चों से भी संपर्क करने का प्रयास किया। उन्होंने भावुक होते हुए आक्रोश में आकर कहा कि एक मां अपने बच्चों के लिए हलक से जान खींच लाती हैं। माणुके ने सभी विधायकों से कहा कि यदि उन्हें बेवजह तंग किया गया तो वह मानहानि का केस कर कोर्ट में खींच लाएंगी।

माणुके ने कांग्रेसी विधायक खैहरा को घटिया हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह समस्या का समाधान नहीं करना चाहते बल्कि राजनीति चमकाना चाहते थे। माणुके ने कहा कि गलती होने पर वह पंजाब के लोगों के बीच आकर अपना नुकसान कर लेंगी। लेकिन यदि किसी ने बेवजह उन पर आरोप लगाने के प्रयास किए तो वह मानहानि का केस कर उसे कोर्ट में खींच लाएंगी। सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि उनके बच्चें कहा हैं किसी को नहीं पता। लेकिन विपक्षी दल के नेताओं ने उनके बच्चों पर भी अटैक करने का प्रयास किया।

माणुके ने इस दौरान कुछ भावुक होते हुए आक्रोश में आकर कहा कि एक मां अपने बच्चों के लिए हलक से जान खींच लाती है। खैहरा पर रामगढ़ वाली कोठी की सड़क हड़पने के आरोप सर्वजीत कौर माणुके ने कांग्रेसी विधायक खैहरा से पूछा कि उनके रामगढ़ वाले घर के पास की सड़क कहां है?। पूछा कि क्या वह गांव के लोगों के लिए सड़क बनवाएंगे, क्योंकि इस सड़क बारे गांव के लोगों ने ही उन्हें बताया है। उन्होंने खैहरा पर सड़क को घर में शामिल करने के आरोप लगाए।

लैंड रेवेन्यू एक्ट का उल्लंघन सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि लैंड रेवेन्यू एक्ट 1972 के तहत जहां पानी हो, वहां 17 किले से अधिक जमीन नहीं रखी जा सकती। उन्होंने पूछा कि खैहरा के पास 51 किले जमीन कहां से आई?। उन्होंने मीडिया से भी खैहरा से सवाल करने की बात कही। कहा कि CM भगवंत मान ने केंद्र से हक हासिल करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाया है। लेकिन विपक्षी नेता गैर जरूरी बातें कर ध्यान भटकाते हैं। माणुके ने कहा कि CM भगवंत मान किसी से डरने वाले नहीं हैं।

खैहरा का दोस्त नशा तस्करी का आरोपी AAP विधायक सर्वजीत कौर ने कहा कि खैहरा एक व्यक्ति को अपना दोस्त व जिगरी यार कहते हैं। लेकिन उस दोस्त के खिलाफ सिटी थाने जगराओं में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है। यह उस समय ही दर्ज हुआ है जब खैहरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही थी। जिस दोस्त की खैहरा बातें करते हैं, वह कुत्ते की टांगों में नशा सामग्री डालकर तस्करी करता था, जिसे पुलिस ने पकड़ा है।

सर्वजीत कौर माणुके ने कहा कि खैहरा का एक जिगरी दोस्त और बिजनेस पार्टनर विधानसभा में पांच साल शोर मचाता रहा। वह पूछता रहा कि खैहरा ने जो कोठी किराए पर ली, उसका मालिक कहां है?। खैहरा उसका मालिक कैसे बन गया और क्या उस कोठी की कीमत 16 लाख रुपए हो सकती है। माणुके ने कहा कि यदि वह सच्चे थे तो कोठी के असली मालिक से रजिस्ट्री क्यों नहीं करवाई? कोर्ट में क्यों भागना पड़ा। माणुके ने कहा कि खैहरा ने उनकी तरह कोठी की चाबियां क्यों नहीं लौटाई।

Latest News