PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AAP सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से किया गया सस्पेंड, जाने पूरा मामला,

AAP MP Sanjay Singh suspended from Rajya Sabha delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसद की कार्रवाई से सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह को नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने के मामले में ये एक्शन हुआ है। संजय सिंह को मौजूदा हफ्ते की कार्रवाई के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आप सांसद संजय सिंह सदन के भीतर गुजरात में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को उठा रहे थे। इस दौरान उन पर नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने का आरोप है। संजय सिंह को इस सप्ताह की कार्यवाही के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। दरअसल, गुजरात के बोटाद में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सदन में हंगामे के चलते बुधवार को राज्यसभा के 19 सांसदों को सदन से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। ये राज्यसभा सांसद सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए एक हफ्ते के लिए निलंबित किए गए हैं। उपसभापति ने 19 सांसदों को निलंबित कर दिया। इन सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, एए रहीम, एल यादव और वीवी शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने महंगाई और GST की बढ़ती दरों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोकसभा में हंगामा करने को लेकर कांग्रेस के चार सांसदों को कार्रवाई की गई। मणिक्कम टेगोर, टीएम प्रतापन, ज्योतिमणी, रम्या हरिदास को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

Latest News