PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर की सेंट्रल जेल में हवालातियों के आपस में मारपीट करने का मामला सामना आया है। इसी दौरान दोषियों ने एक-दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया। जब तक जेल प्रशासन झगड़ा छुड़वाने मौके पर पहुंचते तब तक हवालातियों को चोटें आ चुकी थीं जिसे इलाज के लिए जेल से अस्पताल लाया गया।
झगड़ा करने वाले दोषियों में सिकंदर भट्टी, सागर सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, सिमरनजीत सिंह, दीपक सिंह, विशाल सिंह शालू और बब्बी, बिल्ला शामिल हैं। दोषियों के कब्जे से लोहे के टुकड़े बरामद किए गए जिन्हें हथियार बनाकर झगड़े दौरान इस्तेमाल किया गया। एडिशनल जेल सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह की शिकायत पर इस्लामाबाद थाना पुलिस ने उक्त दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








































