PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,

acb-takes-big-action-against-corruption-in-haryana-deputy-commissioner-personal-assistant-arrested-red-handed-while-taking-bribe

.

PTB Big न्यूज़ सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने जिला प्रशासनिक परिसर में छापा मारकर DC (डिप्टी कमिश्नर) के पीए (निजी सहायक) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB टीम ने आरोपी के कार्यालय से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार, DC का सहायक शशांक शर्मा किसी काम को करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। ACB की टीम को इस संबंध में एक पीड़ित ने सूचना दी थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और पीड़ित को पाउडर लगे हुए पैसे देकर पीए के पास भेजा। दोपहर के समय, जैसे ही पीड़ित DC कार्यालय में जाकर पीए को रिश्वत की रकम सौंप रहा था,

acb-takes-big-action-against-corruption-in-haryana-deputy-commissioner-personal-assistant-arrested-red-handed-while-taking-bribe

.

उसी वक्त ACB की टीम ने दबिश दी और शशांक शर्मा को मौके पर ही पकड़ लिया। PA की गिरफ्तारी के बाद DC कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB टीम ने तुरंत रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ACB अब इस मामले में अन्य अधिकारियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

.

.