PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

रामलीला मंच पर हुआ हादसा, दशरथ ने हंसते हुए कहा, आपके लिए तो अपने प्राण भी दे दूंगा और सच में तोड़ दिया दम,

accident-on-ramlila-stage-dasharatha-laughingly-said-i-will-give-my-life-for-you-and-actually-died

PTB Sad न्यूज़ चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला मंचन के दाैरान मंच पर राजा दशरथ और ऋषि विश्वमित्र में संवाद चल रहा था। ऋषि ने पूछा दशरथ मेरे लिए क्या कर सकते हो। राजा ने हंसते-हंसते हुए कहा, आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा और कुछ ही पल में सचमुच मंच पर राजा दशरथ बने कलाकार मुगला के शिव महाजन ऋषि के कंधे पर बेसुध हो गए। माहाैल अफरा-तफरी वाला बन गया।

.

.

शिव महाजन को बेसुध देख तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया से माैत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा के चाैगान में रामलीला के मंच पर जब राजा दशरथ बने कलाकार शिव महाजन ने साथी कलाकार के कंधे पर सिर टिकाया तो कुछ क्षणों तक दर्शकों और कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है,

.

Accident on Ramlila stage Dasharatha laughingly said I will give my life for you and actually died

.

लेकिन जब कोई हरकत न हुई तो साथ मंचन कर रहे ऋषि की भूमिका वाले कलाकार ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। आवाज देने पर अन्य कलाकार तुरंत मंच पर पहुंचे और शिव को संभालते हुए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। दशरथ की भूमिका निभाने वाले कलाकार की मौत पर रामलीला का माहौल गमगीन हो गया।

.

इसके चलते दूसरे नवरात्र पर होने वाला मंचन अब बुधवार के लिए स्थगित कर दिया है। रामलीला मंचन के दाैरान राजा दशरथ बने शिव महाजन ने ऋषि विश्वामित्र से कहा कि आप ज्ञानी ऋषि हैं। आप ज्यादा से ज्यादा मेरा राज्य मांग सकते हैं या मेरे प्राणों को मांग सकते हैं। आप जैसे महर्षि के लिए मैं हंसते-हंसते अपने प्राण भी न्योछावर कर सकता हूं। यह कहते ही दशरथ का अभिनय कर रहे शिव महाजन ने दरबार में ऋषि के कंधे पर अपना सिर रख दिया।

.

.