.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Achievers’ Day 2019 in HMV Collegiate School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सैकेंड्री स्कूल के परिसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्राप्त उपलब्ध्यिों के लिए छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु एचीवरज़ डे कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के प्रोत्साहात्मक मार्गदर्शन अधीन आयोजित किया गया / सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्योति प्रज्जवलित की गई / तत्पश्चात सरस्वती वंदना के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया /
इस उपलक्ष्य में कॉलेज प्राचार्या प्रो.डॉ.श्रीमती अजय सरीन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल, कोआर्डीनेटर स्कूल ने मुख्यातिथि श्री परमवीर सिंह, आई.ए.एस., एसडीएम जालंधर एवं श्री सुशील कपूर, एडीएएम, एलआईसी, श्रीमती एन.के.शर्मा, डीएम एलआईसी,श्रीमती रीना चढ्ढा, प्रिंसीपल आर्य कन्या हाई स्कूल, करतारपुर, श्रीमती नीरज सैनी, प्रिंसीपल एसडी फुल्लरवान गल्र्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल जालंधर, श्रीमती गुरिन्द्रजीत कौर, प्रिंसीपल, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंड्री जालंधर, श्रीमती अल्का, विभागध्यक्षा कामर्स विभाग नेहरू गार्डन, एवं सुश्री निधि को प्लांटर, स्मृति चिन्ह भेंट एवं फाइन आर्टस विभाग की ओर से उपहार भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया /
कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने सभागृह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, स्कूल को-आर्डीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल, अध्यापकों एवं छात्राओं का सभागृह में स्वागत किया एवं इस एचीवरज़ डे का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि जो शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियाँ प्राप्त की / यह सब आपके गुरू एवं माता पिता के योगात्मक सहयोग से ही संभव हो सका है जिसे हम एचीवरज़ डे के रूप में मना रहे हैं /
उन्होंने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स क्षेत्र में भी समर्थ बनाना है ताकि वो नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वालों की कतार में खड़े हो सकें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्था में व्यक्तित्व के विकास और एड ऑन कोर्स की व्यवस्था की गई है / उन्होंने छात्राओं को नारी शिक्षा मूल्यों व भारतीय संस्कृति से सदैव जुड़े रहकर अपनी संस्था परिवार व राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए उर्जावान बने रहने हेतु प्रेरित किया एवं पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी /
श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने गणमान्य अतिथियों एवं प्राचार्या जी का अभिनंदन करते हुए एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सैकेंड्री स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं कहा कि छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व के विकास हेतु कॉलेज परिसर में शिक्षा के साथ साथ पाठ्येत्तर प्रतियोगिताओं–प्रतिभाखोज प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, कविता उच्चारण एवं खेलकूद से सम्बंधित प्रतियोगिताएँ आयोजित करके उनमें आत्मविश्वास कायम किया जाता है /
अंत में उन्होंने अपनी डीएवी संस्था के महान सुधी विद्वानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के अदम्य सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका तहे दिन से आभार व्यक्त किया / इस उपलक्ष्य में मुख्यातिथि श्री परमवीर सिंह ने प्राचार्या डॉ.श्रीमती अजय सरीन एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को बधाई देते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि स्कूल में व्यतीत किए हुए दो साल ही छात्राओं के भविष्य को निश्चित एवं निर्मित करते हैं /
इसलिए सही मार्गदर्शन की छात्राओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करती है / उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने हेतु प्रेरित किया एवं टैक्रॉलोजी के महत्व को बताते हुए उसके उचित प्रयोग करके भी ज्ञान को बढ़ाया जाता है / उन्होंने छात्राओं को उनके मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
श्री एन.के.शर्मा ने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी एवं जीवन में मेहनत, परिश्रम व तन्मयता से लक्ष्य को प्राप्त करके उन्नति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया / कॉलेज की पूर्व छात्रा रह चुकी श्रीमती रीना चढ्ढा ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि लड़कियां ही हैं जो राष्ट्र को आगे लेकर चलती हैं, ले जा रहीं है और भविष्य में भी आगे लेकर चलेंगी /
इस अवसर पर मुख्यातिथि श्री परमवीर सिंह व प्राचार्या द्वारा एचीवरज़ की श्रेणी में लगभग 125 छात्राओं को बोर्ड व स्कूल की गतिविधियों एवं स्कूल की परीक्षाओं में विभिन्न पद प्राप्त करने पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं स्टूडैंट कौंसिल के अन्तर्गत 11 सीआर, 03 ऑफिस बियर्र एवं 06 टास्क फोर्स की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया /
मंच का संचालन डॉ.श्रीमती अंजना भाटिया ने सफलतापूर्ण किया / इस सुअवसर पर एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सैकंड्री स्कूल के प्राध्यापकगण एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे / समारोह का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Achievers’ Day 2019 in HMV Collegiate School Jalandhar

































