PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बीजेपी के सीनियर नेता के भाई सहित 7 के खिलाफ लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

action-against-the-brother-of-punjab-bjp-leader-ludhiana-punjab

.

.

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब बीजेपी के बड़े नेता के भाई के खिलाफ कार्रवाई होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार,थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के पूर्व प्रधान राजेंद्र भंडारी के भाई सहित 7 लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह

.

.

वासी मॉडल टाऊन ने पुलिस कमिश्नर को 7 अगस्त 2025 शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनका गांव प्रताप सिंह वाला में प्लाट है। गुरमुख सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी मनदीप नगर हैबोवाल खुर्द, राजकुमार भंडारी पुत्र सतपाल भंडारी वासी बी.आर.एस. नगर द्वारा कब्जा करने की नीयत से दुकान का शटर तोड़कर चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया गया था।

.

इसकी उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की गई जिसके बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने गुरमुख सिंह पुत्र जरनैल सिंह, राज कुमार भंडारी पुत्र सतपाल भंडारी, उपेंद्र कौर पत्नी कैप्टन पी.एस. परमार वासी बांद्रा मुंबई, हाल वासी सराभा नगर और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

.

.