PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का मुख्य आरोपी निकला कुश्ती खिलाड़ी,

actor-saif-ali-khan-case-police-will-recreate-the-scene

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को इस केस में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने कहा, “शरीफुल जिला और नेशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका था। कुश्ती प्लेयर होने की वजह से शरीफुल सैफ पर भारी पड़ा।

.

.

वारदात के बाद वो बस स्टैंड पर सोया। ठाणे जाने से पहले उसने कपड़े बदले। वो वर्ली के एक पब में काम करता था, जहां से उसे चोरी करने पर निकाला गया था। शरीफुल  सितंबर में मुंबई आया था। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर मुंबई पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था।

.

.

जांच से पता चलता है कि वह इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद एक पाइप का उपयोग करके 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुस गया। 15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

.

.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1-2 दिन में उनके डिस्चार्ज होने पर फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।