PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, दिग्गज अभिनेता सनी देओल सहित रणदीप हुड्डा पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

actors-sunny-deol-and-randeep-hooda-in-jalandhar-accused-of-disrespecting-christianity-in-the-film-jaat-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा के खिलाफ पंजाब के जालंधर में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जाट से जुड़ा है, जिसमें एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई है। शिकायत के अनुसार, फिल्म में रणदीप हुड्डा को प्रभु यीशु मसीह जैसी मुद्रा में चर्च के अंदर दिखाया गया,

.

.

और “आमीन” जैसे पवित्र शब्दों के साथ कथित रूप से अनादर किया गया। आरोप है कि एक डायलॉग में कहा गया कि “आपके प्रभु सो रहे हैं, उन्होंने मुझे भेजा है”, जिससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन और चेतावनी के बाद जालंधर सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, अभिनेता विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद और निर्माता नवीन मालिनेनी के

.

.

खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ईसाई नेता विकलाव गोल्डी ने बताया कि इस दृश्य से न केवल देश बल्कि विदेशों में बसे ईसाई समुदाय में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्में देखकर कट्टरपंथी तत्व चर्चों पर हमले कर सकते हैं। समुदाय ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है।

.