PTB News

Latest news
आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता... एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्श... लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार, बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद, जालंधर में कल बंद का ऐलान, पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़...

लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार,

ADGP S. Rai issues statement regarding the redressal of public grievances

PTB News ​जालंधर : पंजाब पुलिस के पब्लिक ग्रीवेंस यानी शिकायत निवारण सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए जालंधर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंजाब पुलिस के एडीजीपी एस राय ने प्रेस वार्ता दौरान बताया है कि आम लोगों की शिकायतों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से सुनने के लिए इस विभाग में बड़े सुधार किए जाएंगे। बैठक में जालंधर रेंज के DIG, SP और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर की समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन सुझावों को पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में डीजीपी के समक्ष रखा जाएगा।

.

.

अधिकारी ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में शिकायत दर्ज होने और शिकायतकर्ता को SMS मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर कई लोगों को थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी व्यवस्था को सुधारने, जवाबदेही तय करने और शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर आने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पंजाब पुलिस जमीनी स्तर पर जाकर मसले को लेकर जांच करें। जब तक कर्मी जमीनी स्तर पर नहीं जाएंगे, तब तक वह मसले को हल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ग्राउंड लेवल पर जाकर सिस्टम में सुधार लाने को लेकर प्रयास किए जा रहे है।

.

.

वहीं वूमन को आ रही परेशानियों को लेकर सांझ केंद्र बनाए गए है। ऐसे में सांझ केंद्र में महिला मित्र का कंस्टेपट शुरू किया गया है।इस मुहिम में एक महिला ही दूसरी महिला की पीड़ा को समझ सकती है और वह उसे हल कर सकती है। वहीं पुलिस और आम जनता में बढ़ रही दूरी को खत्म करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समय में भी पुलिस और आम जनता की सांझ बनने के कारण ही पुलिस ने सफलता हासिल की थी।

.

ऐसे में जल्द आम जनता और पुलिस के साथ दोबारा से सांझ बनाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं आज ग्रीवेंस के तहत आ रही शिकायतों का जल्द निपटारा करने को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की गई और इसे जल्द हल किया जाएगा। वहीं थानों में पेंडिंग शिकायतों को लेकर एडीजीपी ने कहा कि इस मामले को लेकर भी अधिकारियों से मीटिंग की गई है और जल्द डीजीपी की ओर से शिकायतों के निपटारे को लेकर समय सीमा निर्धारित की जाएगी।

.

.