PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के आर्थोनोवा अस्पताल में पहली बार शुरू की गई एडवांस्ड फुट सर्जरी,

advanced-foot-surgery-started-for-the-first-time-in-orthonova-hospital-jalandhar

.

PTB News हेल्थ : Orthonova Hospital जोकि हमेशा ही Dr Harprit Singh द्वारा अभी तक की गई जटिल सर्जरी के लिए जाना जाता रहा है, एक बार फिर से उच्च श्रेणी की एडवांस सर्जरी जोकि पंजाब में पहली बार सिर्फ आर्थोनोवा अस्पताल जालंधर में की जाएगी, जिसे खुद डॉक्टर हरप्रीत सिंह शुरू करने जा रहे हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीटीबी न्यूज़ को आर्थोनोवा अस्पताल के डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस एडवांस्ड तकनीक में पैर के फ्लैट फुट, जटिल समस्याओं, बीमारियों का इलाज बेहद सटीकता से किया जा सकता है।

.

.

इसकी शुरुआत अमेरिका से आए डॉक्टर ग्राहम और हमारे द्वारा भारत में पहली बार की गई है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि फ्लैट फुट एक ऐसी समस्या है, जिससे कि लगभग 20% भारतीय प्रभावित हैं। इसमें पैरों का चपटा होता, चलते टाइम दर्द होना, भागने में दर्द होना शामिल है। कई बार तो अपने रोजमर्रा के कार्य करने के दौरान भी पैरों में दर्द होती रहती हैं। इस तरह की समस्या से प्रभावित मरीज ना तो पुलिस में जा सकते हैं ना आर्मी में जॉइन कर सकते हैं और ना ही किसी तरह के एथलेटिक्स में भाग ले सकते हैं।

.

advanced-foot-surgery-started-for-the-first-time-in-orthonova-hospital-jalandhar

.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस तरह फ्लैट फुट का ऑपरेशन बहुत जटिल ऑपरेशन होता है। इसमें पैर में एक स्टंट डाला जाता है, जिससे की पैर का चपटापन सीधा किया जाता है। ऑपरेशन उपरांत मैरिज आर्मी भी ज्वाइन कर सकता है, पुलिस में ज्वाइन कर सकता है, एथलेटिक्स में भी भाग ले सकता है और अपनी सारी जिंदगी चपटे पैरों के कारण होने वाले पैरों में दर्द के के बिना निकlल सकता है। यह उच्च श्रेणी की एडवांस तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित होगी जो की चपटे पैर से प्रभावित हैं और आज तक इसका कोई इलाज भी संभव नहीं था।

.

.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि चपटे पैरों की समस्या से कई बार घुटने भी खराब हो जाते हैं और कमर में भी खराबी आ जाती है, क्योंकि प्रभावित मरीज का चलने का तरीका गलत हो जाता है। ऑपरेशन से इससे भी काफी हद तक राहत मिल जाती हैं। ऑपरेशन के दौरान उपयोग किया जाने वाला स्टंट अमेरिका से बनकर आता है और यह काफी अधिक मूल्य का होता है। ऑपरेशन दौरान बिना चीर फाड़ के एक छोटे से छेद की सहायता से मरीज के पैर में स्टंट डाला जाता है। यह ऑपरेशन भारत में पहली बार आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में किया जा रहा है।

.