PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल के बाद अब पंजाब के इस जिले में लिखे गए खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे,

After Himachal now the slogans of Khalistani Zindabad written on the wall of the city council in Faridkot Punjab

PTB Big Breaking न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां स्थित नगर कौंसिल की दीवार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंजाबी शब्दों में आपत्तिजनक यानि खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है / बताया यह भी जा रहा है कि जिस व्यक्ति द्वारा यह आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं उसकी और से पूरा जिंदाबाद नहीं लिखा जा सका / बताया जा रहा है कि हो सकता है उक्त व्यक्ति ने किसी के आने की आहत सुन ली हो और वह जिंदाबाद शब्द बीच में ही लिखता हुआ छोड़कर भाग गया हो /

फ़िलहाल घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है व आगे की करवाई की जा रही है ताकि उक्त आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे व आपत्तिजनक शब्द अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लिखे गए थे, जिसके बाद हिमाचल पुलिस ने एक SIT बनाकर इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी और कुछ घंटों में ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया था /