PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का हिमाचल मिशन हुआ शुरू, अजय दत्त को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, आखिर कौन है अजय दत्त, जानें?

After Punjab Himachal Mission of Aam Aadmi Party started Ajay Dutt was given big responsibility

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के बाद आम आदमीं पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में फतेह करने का मन बना लिया है, जिसके लिए पार्टी हाईकमान ने बढ़िया शुरुआत करते हुए आज यानि मंगलवार को आप पार्टी के बरिष्ठ नेता और अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2015 में पहली बार विधायक बने अजय दत्त को हिमाचल प्रदेश का इलेक्शन इंचार्ज नियुक्त कर हिमाचल मिशन की बढ़िया शुरुआत कर दी है /

आपको यह भी बता दें कि अजय दत्त अन्ना आंदोलन से जुड़ने के बाद वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े थे और जीतकर विधायक बने, उनका पूर्व में कोई भी परिवारिक सदस्य राजनीती में नहीं था / इससे पहले वह बेंगलुरु स्थित एक IT कंपनी में डायरेक्टर थे, और अजय दत्त के परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे हैं, जोकि अपनी IT कंपनी से इस्तीफा देकर पहले अन्ना आंदोलन और बाद में आप पार्टी में शामिल हुए थे /

हिमाचल प्रदेश के इलैक्शन इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने की सुचना उनको आज उस समय लगी जब वह किसी सिलसिले में अपने पार्टी नेताओं को मिलने के लिए जालंधर स्थित एक स्थानीय होटल में बैठे थे / इस दौरान जैसे ही अजय दत्त के हिमाचल प्रदेश के इलैक्शन इंचार्ज नियुक्त किये जाने की पार्टी नेताओं को सुचना मिली वह सब बधाई देने के लिए उक्त स्थान पर पहुंच गए / इस दौरान जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा खास तोर पर उनको बधाई देने के लिए स्थानीय होटल में पहुंचे और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी /

After Punjab Himachal Mission of Aam Aadmi Party started Ajay Dutt was given big responsibility

इस दौरान अजय दास ने पार्टी के जालंधर सहित हिमाचल प्रदेश के जुड़े हुए आप पार्टी नेताओं के साथ जहां बातचीत की, वहीं हिमाचल प्रदेश से संबंधित अगली रणनीति के बारे में विचार विमर्श करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जिस तरह से 92 सीटें हासिल कर भारी बहुमत के साथ परचंम लहराया है उसी तरह से वह हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के झंडे गड़ेंगे /

इसके लिए वह लगातार तीन-चार दिन हिमाचल प्रदेश में रहकर वहां के मौजूदा हालात और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों के साथ विचार-विमर्श करके हिमाचल प्रदेश की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे, ताकि प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया जा सके / इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अपने उम्मीदवारों को पूरी तरह से मजबूत करने का मन बना चुकी है /

After Punjab Himachal Mission of Aam Aadmi Party started Ajay Dutt was given big responsibility

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोगों ने ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को विधायक बनाया है / उसी तरह से हिमाचल में भी वह जीत का परचंम आम आदमी के भरोसे आम आदमीं की सरकार बनाना चाहते हैं, क्योंकि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में सत्ताधारी नेता भोली भाली जनता को गुमराह करते आये हैं / उन्होंने कहा कि वह सुबह से ही

हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख कर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आगे की रणनीति बननायेंगे / इस मौके जहां आप पार्टी के जालंधर से सीनियर नेता इंदरवंश सिंह चढ्ढा, करतारपुर से विधायक बलकार सिंह भी अजय दत्त को बधाई देने पहुंचे, वहीं आप के कांगड़ा से सतपाल सिंह, तेजपाल ठाकुर, रवि कुमार, दिल्ली से आम आदमीं पार्टी के नेता सुरेश बलबीर सांगवान भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /