PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

पंजाब, कर्नल मामले के बाद राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता को पुलिस ने पेंट उतार कर थाने में पिटा, 4 पुलिसकर्मी किये लाइन हाजिर,

after-the-colonel-case-the-presidents-award-winner-was-stripped-of-his-pants-and-beaten-police-station-chandigarh-4-policemen-were-sent-to-the-line

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता और समाज सेवा के लिए रूस में भी सम्मानित हो चुके नेशनल यूथ अवॉर्डी रोहित कुमार ने पुलिस चौकी में उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद 2 ASI और 1 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। रोहित कुमार ने कहा कि इन्हें लाइन हाजिर नहीं बल्कि इनके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए उन्होंने कहा कि ये पुलिस कर्मी 3 नहीं बल्कि 4 थे। एक को बचाने की कोशिश की जा रही हैं, लेकिन वो चुप कर नहीं बैठेगा।

.

न्याय के लिए कोर्ट तक जाएगा। बता दें कि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अफसरों ने ASI सेवा सिंह, ASI रणजीत सिंह और कॉन्स्टेबल दीपक को लाइन हाजिर कर दिया था। रोहित ने कहा कि अगर उसे चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सीनियर अफसरों द्वारा इंसाफ नहीं मिला, तो वह कोर्ट जाकर इंसाफ की मांग करेगा। डीएसपी जसविंदर सिंह उनके बयान दर्ज करके लेकर गए हैं। 

.

.

उन्हें भी उन्होंने यही बोला है कि जल्द इन सभी पर कार्रवाई की जाए। अगर एक नेशनल यूथ अवार्डी से, वो भी पुलिस स्टेशन में बिना किसी कसूर के, ऐसी हरकत की गई है, तो आम जनता के साथ कैसा होता होगा। इसलिए वो तब तक अपनी लड़ाई लड़ेंगे, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता। अभी तक उनकी चोटें भी अच्छे से ठीक नहीं हुई हैं। वो उसी दिन से ज्यादातर घर पर ही आराम कर रहे हैं।

.

मारपीट के बाद रोहित का अंगूठा टूट गया, सिर और चेहरे पर सूजन आ गई, और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट पहुंची। पीड़ित रोहित ने बताया कि वह और उसका दोस्त गोबिंद शनिवार शाम हल्लोमाजरा चौकी पहुंचे थे, जहां उनकी दो परिचित लड़कियां अपने पिता के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराने आई थीं। रोहित का आरोप है कि पुलिस ने लड़कियों की मदद करने के बजाय उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। जब रोहित और उसके दोस्त ने पुलिस से मानवता दिखाने की अपील की,

.

.

तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी अनुसार, पुलिस चौकी में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें सब कैद हुआ है। इसके अलावा, वहां मौजूद लोगों ने भी अपने मोबाइल में वीडियो बनाई, जिसमें रोहित घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा दिख रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। रोहित और गोबिंद का आरोप है कि चौकी में मौजूद पुलिसवालों ने उनसे मारपीट की। वे नशे की हालत में थे और उन्होंने डंडों, लात-घूंसों से बुरी तरह मारा।

.