.
after Yes Bank millions of Axis Bank account holders can get a big shock after reading this news Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आपका खाता भी एक्सिस बैंक में है तो सतर्क हो जाइए क्योंकि आपका डाटा भी खतरे में हो सकता है / दरअसल यहां की पुलिस ने नोएडा की एसीएल कंपनी के कर्मचारी जोगिंदर को गिरफ्तार कर ऐसी जानकारियां प्राप्त की हैं, जोकि बैंक खाताधारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं /
..
दरअसल यह कंपनी एक्सिस बैंक के ग्राहकों को ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी ओटीपी वन टाइम पासवर्ड भेजती है / कर्मचारी ठगों से 2 लाख रुपये लेकर काफी डेटा पहले दे चुका था / इसके अलावा मुख्य आरोपी अंकुर ने बताया कि जोगिंदर की एसीएल कंपनी ग्राहकों को ओटीपी भेजती है / इसने जोगिंदर से संपर्क किया और रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया /
.करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली से भागकर गुडग़ांव आने के बाद अंकुर ने जोगिंदर से संपर्क किया था / उसे दो लाख रुपये देकर काफी डेटा ले भी चुका था / अब फिर से रुपये देकर अन्य ग्राहकों का डेटा लेना चाह रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया /
.पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकुर ने खुलासा किया है कि अभी तक वे ग्राहकों को कॉल कर खुद को बैंक कर्मी बताकर बातों में उलझाते थे / बहाने से ओटीपी व अन्य जानकारी लेकर वे खातों से रुपये ट्रांसफर करते थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
after Yes Bank millions of Axis Bank account holders can get a big shock after reading this news Delhi






































