.
bouncer shot dead in chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सेक्टर 38 वेस्ट में सोमवार देर रात हुए बाउंसर सुरजीत के मर्डर केस में एक नया पहलू सामने आया है / दरअसल, शार्प शूटर देविंदर बंबिहा की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेवारी ली गई है /
..
फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वीरों आप सब नू जानकारी देन लई, एहे पोस्ट पाई जा रही आ, आज अपने प्रा लक्की ने अपने प्रा मीत मनीमाजरा आले दा बदला सुरजीत बाउंसर नूं मार के ले लेया / ते जेहड़े हौर भी अपने दुश्मन है ओना द भी ऐहो हाल होना / जे ओहना ने किसे साडडे प्रा द नुकसान करन द सोचया त उन्हा द भी यही काम हाउगा /
.साड्डी दुश्मनी पुरानी हो सकती है पर भुल्ली नहीं जांदी / अज तो तीन साल पहला सुरजीत ने अपना प्रा मीत मरया से / ते अज अपने प्रा लक्की ने ओहनू मार के अपनी यारी निभाई / अस्सी कदे नजायज कम नीं कित्ता /
.आपको बता दें कि सोमवार रात सेक्टर-38 वेस्ट निवासी सुरजीत बाउंसर सोमवार रात अपनी सियाज कार से मोहाली से वापस घर लौट रहा था / कार को खुद सुरजीत ही चला रहा था और अकेला था / जब वह सेक्टर 38 वेस्ट के स्मॉल चौक के पास पहुंचा तो काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने सुरजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया /
.वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी वहां से फरार हो गए / गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी / सूचना पर एसएसपी समेत मलोया थाना प्रभारी पलक गोयल, सेक्टर-39 थाना प्रभारी भीम सेन, सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bouncer shot dead in chandigarh Punjab






































