PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले के कैंट हल्के के सभी उम्मीदवार इन दिनों जोर शोर से चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं / इनमें सबसे ऊपर नाम बीजपी के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ का नाम आ रहा है / वह लगातार चुनाव प्रचार से लेकर कैंट हल्के के इलाकों में डोर-टू-डोर कर रहे हैं उनके चुनावी अभियान में और तेजी लाने के लिए बीते दिनों भाजपा के सीनियर नेता तरुण चुघ व महिला अभिनेत्री भी कैंट हलके में पहुंचकर वहां के लोगों से वोट मांग चुके हैं /
इसी कड़ी में आज 60 फीट रोड स्थित AGI Heights जालंधर के रिहायशी इलाका निवसियों के साथ एक हंगामी मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें AGI Heights जालंधर के निवासियों ने सरबजीत सिंह मक्कड़ को पूर्ण बहुमत दिलाने का वादा किया और उनके हक में वोट डालने की बात कही /
इस दौरान लोगों ने कहा कि सरबजीत सिंह मक्कड़ सबसे पुराने और दिग्गज नेता होने के साथ-साथ अपने हल्के और शहर के लोगों को जमीनी तौर पर जानते और पहचानते हैं, यह वही नेता हैं जिन्होंने कोरोना काल के दौरान जमीनी स्तर पर लंगर सेवा कर मानवता का साथ दिया था / यह नहीं उनके बीजेपी में जाने से बीजेपी पार्टी का अस्तितव केंट हल्के में ओर ऊपर उठा है ऐसे नेता को हम अपना पूरा समर्थन देते हैं /




































