PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भाजपा नेता अरविंद मिश्रा के साथ-साथ पत्नी की भी बडी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR,

Along with BJP leader Arvind Mishra his wife also faces big problems FIR registered Jalandhar Punjab PTB News

पीटीबी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों बाथ कैसल के मालिकों से रंगदारी वसूलने के मामले में विजिलेंस के हत्थे चढ़े अरविंद मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने अरविंद मिश्रा और उसके साथी हरमीत बावा के खिलाफ कविता घई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

पीड़ित कविता घई मिश्रा और बावा के ऊपर आरोप लगाए थे की दोनों ने जालंधर हाइट में स्थित उसके फ्लैट पर कब्जा किया है। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर आरोपी हरमीत बावा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया था। आज जालंधर पुलिस ने अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक और एफ आई आर दर्ज की है। इस मुकदमे में मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा को भी नामजद किया गया है।

यह मामला AGI Infra Ltd के एमडी सुखदेव सिंह के पास काम करने वाले प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। वरिंदर ने 24 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अरविंद मिश्रा और उसकी पत्नी ने झूठी अफवाह फैलाई थी कि ट्विन टॉवर्स की तरह जालंधर हाइट्स के टावर भी गिर जाएंगे, जिसका विरोध करने पर अरविंद मिश्रा ने वरिंद्र को धमकाया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिश्रा और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest News