PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनाई मीट,

Alumni Meet by St Soldier Polytechnic College, Jalandhar

उद्यमी बन देश के विकास में दें योगदान : अनिल चोपड़ा

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कॉलेज से जुडी यादों को दुबारा याद करने,अपने दोस्तों से मिलने, क्लासरूम, अध्यापकों की डाँट, कैंटीन की चाय, इन लम्हों को याद करने के लिए सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पासआउट छात्रों के लिए एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनका स्वागत ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर आदि ने किया।

.

.

.

इस मीट में छात्रों ने कॉलेज आकर और बाहरी राज्यों और विदेशों में काम कर रहे छात्रों ने ऑनलाइन भाग लिया। एलुमनाई मीट की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करते हुए शब्द कीर्तन के साथ की गई। छात्रों ने कॉलेज की सुनहरी यादों को शेयर किया, खुश भी हुए और ऑंखें नम भी की। कॉलेज से निकल कर स्ट्रगल ,सक्सेस दोनों के सफर के बारे में बताया और शिक्षा के साथ साथ मूल्यों पर चलने की सीख देने वाले अध्यापकों का धन्यवाद् भी किया।

.

.

प्रो.अरोड़ा, डायरेक्टर डॉ.भुल्लर ने कॉलेज में अच्छी परंपराओं के निर्माण में पूर्व छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के योगदान की सराहना की। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी अलुम्नाई को शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता उसे केवल कड़ी मेहनत से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपनी मेहनत और सफलता के बारे में छात्रों को बताते हुए उन्हें उद्यमी बन देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

.

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें