PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में स्कूल की पूर्व छात्रा प्रतिष्ठा देवेश्वर को किया आमंत्रित, छात्रों के लिए टा्‌क शो का आयोजन,

Alumni of the Pratishtha Deveshwar invited to James Cambridge International School, Hoshiarpur, organized a talk show for the students

PTB News शिक्षा : जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में स्कूल की पूर्व छात्रा प्रतिष्ठा देवेश्वर को आमंत्रित कर कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्रों के समक्ष टा्‌क शो का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि प्रतिष्ठा देवेश्वर भारत की पहली व्हील चैयर यूज़र लड़की है जिसने यूनिर्वसिटी आफ आक्सफार्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दाखिला ले इतिहास रचा। प्रतिष्ठा देवेश्वर ने कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक इसी स्कूल में शिक्षा हासिल की।

प्रिंसिपल श्री शरत कुमार सिंह ने प्रतिष्ठा देवेश्वर का स्वागत किया तथा बताया कि प्रतिष्ठा युनाइटेड नैशन के माध्यम से कई देशों में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी है। राष्ट्रीय रोल माडल फार यूथ तथा इंगलैंड में डायना अवार्ड से सुसज्जित प्रतिष्ठा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रैंड अम्बैसडर भी है। मौके पर वासल एजुकेशन सोसाइटी के सी.ई.ओ राघव वासल तथा डायरैक्टर श्रीमती अदिति वासल भी मौजूद थे तथा उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए सही मार्गदर्शक तथा प्रेरणादायक वह है जो उसी रास्ते से गुज़रा हो जहां से वे गुज़र रहे हैं।

छात्रों को शिक्षा में लगन और रुचि के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल मैनेजमैंट ने यह आयोजन किया। प्रतिष्ठ देवेश्वर ने बताया की बारहवीं के बाद वह चार साल होशियारपुर से बाहर रहीं तथा आज अपने स्कूल आ कर बहुत खुश एवं उत्साहित महसूस कर रही है। उसने अपनी बातों, अनुभव तथा मेहनत की गाथा सुना सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने व्याख्यान में प्रतिष्ठा ने बच्चों को प्रेरित किया की छात्र जीवन में शिक्षा तथा विषय संबंधी आने वाली मुश्किलों के समाधान के लिए अध्यापकों के पास जाना चाहिए तथा व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियों का डट कर सामना करते हुए अपने अभिभावकों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

वासल एजुकेशन सोसाइटी के चैयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने शुभकामनाएं दी। प्रतिष्ठा की माता श्रीमती जागृती शर्मा इसी स्कूल में प्रि-प्राइमरी विभाग की विंग हैड है तथा पिता पंजाब पुलिस में डी.एस.पी है। श्री वासल ने कहा की यह हमारे लिए गर्व की बात है की प्रतिष्ठा ने अध्यापकों के र्मागदर्शन तथा अपने अभिभावकों से मिले संस्कारो के साथ हर चुनौती का सामना किया, उसने छोटी उम्र में ही अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुऐ सफलता हासिल करके अपने स्कूल तथा अभिभावकों के साथ साथ होशियारपुर जिले का नाम भी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया ।

प्रतिष्ठा ने श्रेय वासल एजुकेशन सोसाइटी के मार्गदर्शन में चल रहे स्कूल की शिक्षा प्रणाली को देते हुए कहा कि यह होशियारपुर का सौभाग्य की है कि वासल परिवार ने अंर्तराष्ट्रीय सुविधाएं तथा बेहतरीन शिक्षा प्रणाली इस स्कूल में उपलब्ध करवाई है जिसका लाभ अवश्य ही छात्रों को मिलेगा।