PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा Suicide Case में अमित शाह की एंट्री, क्या कहा?

amit shah announcement in Gagandeep Singh Randhawa md suicide case

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घटना के 3 दिन बाद भी उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है और शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा हुआ है, जिससे परिजनों और राजनीतिक हलकों में नाराजगी देखी जा रही है। इस बीच मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी (CBI) को सौंपे जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

.

.

सोमवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मामले की जांच CBI को दें देंगे। आपको बता दें कि लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”डीएम सुयाइड मामला पंजाब का है। यदि पंजाब के सभी सांसद लिखित अनुरोध देते हैं तो जांच CBI को सौंपी जा सकती है।

.

.

सभी सांसदों की सहमति मिलने पर केंद्र इस पर कदम उठा सकता है। उधर, मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के वीडियो में वह 21 मार्च की सुबह लगभग 5:45 बजे अपने घर के आंगन में टहलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गगनदीप सिंह कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ लेते दिखाई दे रहे हैं,

.

यह भी पढ़ें : रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 

.

जिससे मामला और संदिग्ध बन गया है। मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है। वहीं मृतक के परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपने बच्चों सहित सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

.

.