PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / अमृतसर : स्पेशल टास्क फोर्स ने आज यानि शुक्रवार की सुबह NDPS मामले में आरोपित से प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप में सीमांत थाना लोपोके के अतिरिक्त SHO नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से कैश बरामद करके एफआइआर दर्ज कर ली गई हैl SSP देहात स्वपनदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
स्पेशल टास्क फोर्स ने कुछ समय पहले लोपोके थाना क्षेत्र के गांव चक्क औल के एक व्यक्ति को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपित जेल में था। इसी बीच लोपोके थाना के एडीशनल एसएचओ ने उससे कहा कि अगर वह एसटीएफ के अधिकारियों को खुश करने के लिए पैसे दे दे तो वह उसे मामले से बचा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपित कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से छूटा था इसके बारे में पता चलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने उस पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया l एडीशनल एसएचओ के झांसे में आकर उसने अपने बचाव के लिए उन्हें 9.75 लाख रुपये दे दिए। उधर, इसकी सूचना एसटीएफ के अधिकारियों को लग गईl
STF के अधिकारियों ने सुबह नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पैसे भी बरामद कर लिए हैंl उधर SSP देहाती स्वपन दीप शर्मा ने आरोपित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी खोल दी है।








































