PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राजस्थान में क्रेश हुआ MiG 21, हिमाचल का मोहित हुआ शहीद, शौक में डूबा गांव,

himachal pardesh pilot mohit martyred mig 21 crash rajasthan family lives chandigarh

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 विमान क्रैश की घटना में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल के रहने वाले पायलट मोहित भी शहीद हुआ है। इस हादसे में दो पायलट शहीद हुए हैं। हादसा वीरवार रात को हुआ था। मोहित पायलट के पद पर तैनात था। वहीं दूसरे शहीद पायलट की पहचान अद्वितीय बल के तौर पर हुई है, जो कि जम्मू के रहने वाले थे।

शहीद पायलत मोहित का पूरा परिवार चंडीगढ़ में रहता है। ऐसे में मोहित का अंतिम संस्कार भी चंडीगढ़ में ही करने की बात कही जा रही है। 15 दिन पहले ही मोहित छुट्टियों के दौरान अपने पैतृक गांव आया था। हालांकि मोहित का सारा परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है। मोहित के पिता राम प्रकाश भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मोहित का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही होगा। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने मोहित के शहीद होने की पुष्टि की है। बता दें कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के बाड़मेर जिले के भिमडा गांव में क्रैश हो गया। वायुसेना ने आधिकारिक बयान में फाइटर प्लेन के दो पालयट के शहीद होने की पुष्टि की है। पायलट मोहित के शहीद होने की खबर सुनकर उनके गांव में मातम छा गया है।

गांव के लोग उनके पैतृक घर पहुंचने लगे हैं। गांव में मोहित के ताया और चाचा रहते हैं। वहीं गांव के कुछ लोग चंडीगढ़ के लिए भी रवाना हुए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोहित का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ कब पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि मोहित का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही किया जाएगा इसलिए उनके गांव के लोग और रिश्तेदार चंडीगढ़ आ रहे हैं।

Latest News