PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के इस प्रसिद्ध कॉलेज की छात्रा और उसके दो साथियों को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 6 किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार,

amritsar college girl student and her two accomplices arrested with six kg heroine Punjab Big News PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने आज यानि वीरवार की दोपहर को अमृतसर के अधीन पड़ते पुतली घर के पास एक बड़े कॉलेज की छात्रा लवप्रीत कौर और उसके दो साथियों सहित 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है l आरोप है कि यह तीनों पिछले डेढ़ साल से हेरोइन तस्करी के कारोबार में लिप्त थे।

युवती के साथ पकड़े गए उसके दोनों साथी दीपक और महक भारत-पाकिस्तान सीमा के पास महावा गांव के रहने वाले हैं। सीआई के एआईजी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे तीन तस्करों के संपर्क में आकर यह खेप ठिकाने लगाने जा रहे थे। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि पुतलीघर के पास जीटी रोड पर स्थित एक नामी कालेज की छात्रा लवप्रीत कौर महवा गांव के दीपक और महक के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी करती है।

लवप्रीत कोटकपूरा पुराने डाकखाने के पास रहती है। उसके पिता परमजीत सिंह किसान हैं और उनके कोटकपूरा में बगीचे हैंl पुलिस को सूचना थी कि तीनों 6 किलो हेरोइन की खेप पुतलीघर के पास किसी तस्कर को देने वाले हैंl इसी आधार पर दबिश देते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 6 किलो हेरोइन बरामद की गईl

आरोपित लवप्रीत कौर ने बताया कि वह एक कालेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। उसकी एक बहन कनाडा में है और छोटा भाई भी कोटकपूरा में ही पढ़ाई कर रहा है। लगभग 2 साल पहले उसकी मुलाकात कॉलेज परिसर में ही दीपक और महक नाम के युवकों के साथ हुई थी। दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित महावा गांव के रहने वाले हैं। कॉलेज में आने-जाने के कारण उसकी उन दोनों आरोपितों के साथ गहरी दोस्ती हो गई। उसके बाद पैसों के लालच में उसने उनके साथ मिलकर यह धंधा शुरू कर दिया।

Latest News