PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, ट्रैवल एजेंट से 17 लाख लेकर भाग रहे युवकों ने चलाई गोली, एक को लगी, फैली सनसनी,

amritsar-firing-case-majitha-road-jk-hotel-manager-immigration-agent-dispute-travel-agent

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात मजीठा सड़क मार्ग पर पड़ते एक होटल में पैसों के लिए झड़प के दौरान मैनेजर को गोली मार दी गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

.

.

.

अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित जेके होटल में फरीदकोट का रणदीप कुमार और उत्तराखंड का रोहित सिंह 2 दिन से रह रहे थे। दोनों ही मोहाली में इमिग्रेशन का काम करते हैं। दोनों ने दुबई में रहते जतिंदर सिंह के साथ मिलकर उतराखंड के ही एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख में बात की थी।

.

.

ऑस्ट्रेलिया भेजने वाले युवाओं को दिल्ली भेजा जा चुका था। उसके बाद जतिंदर सिंह की ओर से टिकट करवाने और वीजा देने से पहले रुपयों की मांग की गई थी। वही रुपए देने के लिए रणदीप कुमार और रोहित सिंह ने 16 से 17 लाख रुपए निकाले। जिसे लेने के लिए होटल में जतिंदर सिंह की ओर से अपने भाई रविंद्र सिंह उर्फ रिक्की को भेजा।

.

.

रविंद्र सिंह अपने साथ अन्य तीन लोगों को लेकर आया। पहले होटल के कमरे में उन्होंने रुपए गिने। फिर रणदीप और रोहित को बाहर से दरवाजा बंद करके पैसे लेकर भागने लगे। उन्होंने कमरे से ही शोर मचाया जिसे सुनकर होटल के मैनेजर मनरूप सिंह और अन्य तीन लोगों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। जिस दौरान ही आरोपियों ने गोली चला दी और वो गोली मनरूप सिंह के हाथ पर लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।

.

इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि रविंद्र सिंह सहित तीन अनजान लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्दी ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मामले की तफ्तीश में मदद मिल सके।