PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में होंगे नतमस्तक, कब तक रुकने का प्रोग्राम, जाने,

amritsar-golden-temple-congress-leader-rahul-gandhi

.

.

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी को भी इसका ऑफिशल शेड्यूल शेयर नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक वो आज शाम गोल्डन टेंपल आएंगे। पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है।

.

.

इससे पहले आज राहुल गांधी के दौरे को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा हुआ। हालांकि उनके अनऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक वो सिर्फ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज शाम को 4.30 बजे महाराष्ट्र से झारखंड जाएंगे, फिर वहां से शाम छह बजे अमृतसर अपनी पर्सनल फ्लाइट में पहुंचेंगे।

.

.

उसके बाद वो फ्रेश होने के लिए होटल रमाडा जाएंगे और फिर वहां से गोल्डन टेंपल माथा टेकेंगे। इसके बाद रातभर अमृतसर में रुकेंगे और सुबह ही वापस जाएंगे। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी गोल्डन टेंपल माथा टेककर रात को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पंजाब में 20 नवंबर को डेरा बाबा नानक, बरनाला, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल में उप चुनाव हैं

.

.

जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान वहां नहीं पहुंचे। वो पूरा समय वानखेड़े में प्रियंका गांधी के सपोर्ट में रहे, लेकिन अब पंजाब में चुनावों से एक दिन पहले आने से कांग्रेस प्रत्याशियों को फायदा मिल सकता है। आपको यह भी बता दें कि, 2 अक्टूबर 2023 को राहुल गांधी तीन दिन के लिए गोल्डन टेंपल रुके थे और सेवा की थी।

.