.
.
Amritsar missing family amritsar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के हलका अजनाला के गांव तोड़ा खुर्द में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सोचकर हर कोई हैरान-परेशान है / यहां एक परिवार के 5 मैंबर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार हरवंत सिंह के परिवार के 4 मैंबर 3 बच्चे और पत्नी 16 तारीख़ रात को गायब हो गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी लेकिन इसके बाद हरवंत सिंह भी गायब हो गए / इस तरह परिवार के गायब होने से गांव में हाहाकार मची हुआ है / परिवार के इस तरह गायब होने से उनके रिश्तेदार काफ़ी परेशान हैं /
.
.
उधर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन परिवार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला / गायब हुआ परिवार बेहद पढ़ा-लिखा है / उनका इस तरह गायब होना कई सवाल खड़े करता है / इस मामले से किसी बड़े अपराध का अंदेशा जताया जा रहा है / वास्तव में क्या हुआ यह अभी जांच का विषय है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Amritsar missing family amritsar Punjab






































