PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पहुंचे अचानक इस सरकारी स्कूल, स्कूल विद्यार्थियों से मिलाया हाथ और खिंचवाईं तस्वीरें,

amritsar punjab cm charanjit singh Channi in wadala bhittewad school today CM Punjab reached Government Senior Secondary School Wadala Bhitewad

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज यानि मंगलवार की सुबह अचानक अमृतसर के बॉर्डर एरिया के पास स्थित स्कूल में पहुंचे / सुबह 10 बजे वह DC गुरप्रीत सिंह खेहरा और पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को साथ लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला भिट्‌टेवड पहुंचे,

उन्होंने जाते ही स्कूल का मुख्य गेट बंद करवाया और स्टाफ और स्टूडेंट्स के साथ मिले / गौरतलब है कि सोमवार रात भी वह अचानक ही सरहदी गांव खुआली पहुंच गए थे और किसानों से मिले थे / CM चन्नी ने सुबह अचानक ही अपना काफिला रामतीर्थ रोड पर स्थित गांव भिट्‌टेवड की तरफ घुमा लिया / स्कूल में पहुंचते ही सबसे पहले मेन गेट बंद करवाया /

इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल नवदीप कौर को लेकर स्कूल का राउंड किया / कक्षाओं में जाकर बच्चे से मिले और उनसे पहला सवाल पूछा- जाणदे हो, मैं कौण हां…? स्टूडेंट्स के साथ हाथ मिलाया / इसके बाद सभी से पूछा कि स्टाफ अच्छे से पढ़ाता है ना, कोई अध्यापक छुटि्टयां तो नहीं करता / इसके बाद वह सीधा प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर उठाकर स्टाफ को बुला लिया /

amritsar punjab cm charanjit singh Channi in wadala bhittewad school today CM Punjab reached Government Senior Secondary School Wadala Bhitewad

CM चन्नी के सहयोगियों ने पूरे स्टाफ की हाजिरी लगाई / दो अध्यापक स्कूल में नहीं थे, इनमें से एक की इलेक्शन ड्यूटी थी तो दूसरे को ऑफिस काम से भेजा गया था / इसके बाद CM चन्नी ने स्टाफ व स्टूडेंट्स के साथ तस्वीर भी करवाई /

इसके बाद CM चन्नी ने बच्चों के मिड-डे मील को देखने की इच्छा जाहिर की, इसके बाद वह प्रिंसिपल के साथ रसोई देखने चले गए / बनता हुआ खाना और रसोई की साफ सफाई को देखा / उन्होंने प्रिंसिपल का हौसला बढ़ाया और धन्यवाद किया कि वह अच्छे से स्कूल को संभाल रही हैं / सरकारी स्कूल वडाला भिट्‌टेवड एक बावड़ी के किनारे पर है /

कहा जाता है कि यह बाउली माता सीता के समय की है, लेकिन अनदेखी के कारण बंद हो चुकी थी / स्कूल स्टाफ ने अपने खर्चे पर इसे साफ करवाने का काम शुरु करवाया / वहां पड़ी पुरानी ईंटों को देख CM चन्नी बावड़ी की तरफ खींचे चले गए / बावड़ी और उनमें लगीं पुरानी नानक शाही ईंटों को देख वह काफी खुश हुए / जिलाधीश गुरप्रीत खेहरा ने कहा कि वह इस बावड़ी की एक बार जांच करवाएंगे, अगर हो सका तो इसे संभालने का प्रयास किया जाएगा /