PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

पंजाब पुलिस ने मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर का किया सुबह-सुबह एनकाउंटर, एक पुलिस अधिकारी घायल,

amritsar-punjab-police-encounter-update-gangster-amritpal-amri-death-big-crime-news

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जिला अमृतसर के जंडियाला गुरू में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। जिसमें गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार गिराया। वह 3 मर्डर केस में शामिल था। जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है।

.

.

इस सारे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए SSP सतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है, जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी। वहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था। 

.

.

उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग कर दी। फिर वह हथकड़ी सहित ही भागने लगा। उसकी गोली से एक अफसर जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर के फायरिंग में इस्तेमाल किए 0.30 बोर के चाइनीज पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में घायल पुलिस मुलाजिम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुलाजिम की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि मुलाजिम को कितनी गोलियां लगी हैं।

.

.

.

Latest News