PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, तीन-तीन लुटेरों को ढूंढने में अस्मर्थ स्थानीय पुलिस, सुबह-सुबह लुटेरों ने फिर की बड़ी वारदात, फैली सनसनी,

punjab-robbery-jalandhar-big-crime-news-nagara-gate

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते नागरा फाटक के नजदीक आज सुबह के समय हुई वारदात के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागरा फाटक के पास एक्टिवा सवार युवक के हाथ पर दातर मार कर बाइक सवार युवकों ने एक्टिवा छीन ली।

.

.

यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। युवक ने अपने परिजनों को फोन करके बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर पीड़ित को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी देते महीमाम्द तौफीफ निवासी शिव नगर, गली नंबर 3 ने बताया कि उसने दिल्ली इंटरव्यू के लिए जाना था। सुबह 4 बजे के करीब उसने ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचना था।

.

.

पीड़ित ने बताया कि तौफिफ जब अपनी एक्टिवा पर न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा फाटक पहुंचा तो 2 बाइक सवारों ने उसकी एक्टिवा रुकवा ली और बिना कुछ बात किए उसकी एक्टिवा लूट ली और फरार हो गया। खून से लथपथ पीड़ित को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना नंबर 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंची व आगे की जांच में जुट गई।

.

.

आपको यह भी बता दें की पिछले एक हफ्ते से लगातार लूट की बड़ी वारदात को अज्ञात लुटेरे अंजाम दे रहे हैं। शहर में लगातार हो रही इन वारदातों की वजह से स्थानीय लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों का यह भी कहना है की शहर में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लेकर लगतार हो रही लूट की वारदातों की वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो चूका है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा शहर वासियों के लिए किये गए सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे विफल साबित हो रहे हैं।

.

.

.