PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां में सांझ केंद्र के सदस्यों ने सुरक्षा व पौधरोपण हेतु छात्रों को किया जागरूक,

An awareness program by Sanjh Kendra regarding safety and plantation at Innocent Hearts School Loharan

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में 22 मई,2023 को सांझ केंद्र के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, बाल-सुरक्षा और नारी-सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जालंधर कमिश्नरेट के अधीन सांझ केंद्र ने की।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (प्रभारी जिला सांझ केंद्र जालंधर), श्री सुरिंदर सैनी (यूनिसेफ ऑब्जर्वर नेशनल अवॉर्ड विनिंग तथा पिछले 20 वर्षों से एक एन.जी.ओ चलाने वाले), इंस्पेक्टर संजीव कुमार (इंचार्ज सब डिविजनल सेंट्रल एंड नोर्थ सांझ केंद्र कमिश्नरेट जालंधर) तथा पंजाब पुलिस महिला मित्रा श्रीमती मधु (हेॅड कांस्टेबल पुलिस स्टेशन सदर) वहाँ उपस्थित थे।

उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों और महिलाओं की मदद के लिए विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। विद्यार्थियों को आपात मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए। छात्रों को पोक्सो एक्ट, पीड़ित राहत सेवाओं, आईपीसी के कानूनी प्रावधानों, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और यौन अपराधों से बाल संरक्षण एक्ट 2012 के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को सांझ केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा भारत में यूनिसेफ के कामकाज और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारत के नागरिक के रूप में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। सांझ केंद्र की टीम द्वारा विद्यार्थियों के साथ कैम्पस में लगभग 200 पौधे (औषधीय/हर्बल) लगाए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस महीने के दौरान शहर में करीब 2300 पौधे रोपे जाएँगे।

Latest News