PTB News शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास पर विशेष ध्यान देता है, जिसको ध्यान में रखते हुए स्कूल के मैदान में ‘फिटनेस इज माय पैशन’ सप्ताह का आयोजन किया गया। स्कूल की अलग–अलग कक्षाओं के लिए ये कार्यक्रम अलग–अलग दिनों में मनाया गया। ‘फिटनेस इज माय पैशन’ सप्ताह में नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लेते हुए अलग–अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों में एक नया उत्साह तथा जोश नज़र आ रहा था। इस अवसर पर बच्चों ने हॉप इन द रिंग, ऑब्स्टकल रेस, ज़िग ज़ैग रेस, पैडल रेस, काऊटिंग ब्रिक्स, फरॉग जंप, क्रॉस द टनल, रेस विद कोन एंड बॉस्किट बॉल, डक वैडल, क्रास द हर्डल, क्विक ड्रैस, फ्लैग रेस, ऑब्स्टकल रेस विद कोन, रन एंड पिक द बॉल, रैबिट जंप, क्रॉस द टनल विद हर्डल, बीन बैग, रेस विद स्ट्रीकिंग पैडल, पिक द कैंडीज़ आदि अलग–अलग रेसों में भाग लिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेषकर अध्यापकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया था जिनमेें अध्यापकों के लिए रिले रेस तथा तीस मीटर रेस आकर्षण का केंद्र थी। इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के। के। वासल. चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल. वाईस प्रेज़िडेंट श्रीमती र्र्र्ईना वासल तथा सी। ई। ओ राघव वासल ने कहा बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए उनके बढ़िया प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें शाबाशी दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ओ• पी• गुप्ता तथा प्राइमरी हैड डॉ रेणु राणावत पाटीदार जी भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ओ• पी• गुप्ता तथा प्राइमरी हैड डॉ रेणु राणावत पाटीदार जी ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और बच्चों के शारीरिक और सर्वपक्षीय विकास के लिए स्कूलों में ऐसे खेल मुकाबले होने अनिवार्य है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को इसमें बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।खेलों से हम स्वस्थ रहते हैं तथा अपने आप को चुस्र्तदुरूस्त महसूस करते हैं।बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल भविष्य में भी ऐसे खेल मुकाबले करवाता रहेगा।

































