PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के नौवीं कक्षा के अंशुमन धवन ने राष्ट्रीय स्तर की टॉरिंस बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता पुणे में प्राप्त किया श्रेष्ठ गिटारिस्ट अवार्ड,

Anshuman Dhawan of class IX Cambridge International School, Dasuha, received the Best Guitarist Award at the National Level Torrance Battle of Bands Competition Pune

PTB News शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा पढ़ाई के साथ– साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है।कैम्ब्रिज स्कूल ने संगीत के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को प्रमाणित किया है, जिसका जीवंत उदाहरण नौवीं कक्षा का अंशुमन धवन है, जिसने राष्ट्रीय स्तर की टॉरिंस बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता पुणे में श्रेष्ठ गिटारिस्ट का अवार्ड प्राप्त किया तथा स्कूल ने सर्वाधिक ऑडियंस पोलिंग अवार्ड भी प्राप्त किया।

इस इवेंट का आयोजन ब्लू रिज पब्लिक स्कूल पुणे में किया गया था।इस इवेंट के मुख्य अतिथि अहसान नूरानीह्यम्यूज़िक कंपोज़रहृ थे।इस प्रतियोगिता में भारत के 14 स्कूलों के म्यूज़िकल बैंड ने हिस्सा लिया था।केबा जेरेमियाह्यगिटारिस्ट तथा म्यूज़िक प्रौडयूसरहृ, कार्थिक देवराज ह्यपियानो प्लेयरहृ तथा मानुनी देसाईह्यसिंगर तथा सोंग राईटरहृ जज के रूप में उपस्थित थे।

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा की हारमॉनिक्स बैंड की 6 सदस्यों की टीम में कक्षा 11वीं से अमिशा तथा मृदुल, कक्षा 10वीं से हरस्मिरन सिंह, कक्षा 9वीं से साहिल, अंशुमन धवन तथा तनवीर सिंह बब्बर शामिल थे। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसीपल ओ.पी.गुप्ता ने टोरिंस ग्रुप के प्रशिक्षकों तथा हारमॉनिक्स बैंड के सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर शुभकामनाएँ दी

तथा इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त बच्चों को समय–समय पर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के. के. वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल,वाईस प्रेजिड़ेंट श्रीमती र्र्र्ईना वासल तथा CEO राघव वासल ने भी हारमॉनिक्स बैंड के सभी सदस्यों को इतनी बड़ी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि स्कूल के समस्त विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

Latest News