PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

चालान काटने को लेकर हुई तकरार के बाद, ASI पर किया कातिलाना हमला, टांग काटकर आरोपियों ने फेंकी 15 फीट दूर, पुलिस जाँच में जुटी,

asi Amrik Singh right leg was chopped off thrown 15 feet away could not be connected search for accused Garhshankar Hoshiarpur district Punjab

PTB Big Crime न्यूज़ गढ़शंकर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव ऐमा जट्टां के पास गढ़शंकर से ड्यूटी कर रात के समय बाइक पर अपने गांव पंडोरी लद्धा सिंह में लौट रहे ट्रैफिक पुलिस के ASI अमरीक सिंह पर अज्ञात कार सवारों ने हथियारों से हमला कर उसकी टांग काट 15 फीट दूर फेंक गए / फ़िलहाल ASI की हालत गंभीर बनी हुई है / फ़िलहाल उनका इलाज नवांशहर अस्पताल में किया जा रहा है / परिजन उनकी टांग भी अपने साथ ले गए थे, लेकिन डाक्टर उसे जोड़ नहीं पाए /

.

.

उनकी पत्नी और पिता को उनकी टांग काटने के बारे में नहीं बताया गया था / ASI बिक्रमजीत सिंह कोटफतूही ने बताया कि जख्मी थानेदार अमरीक सिंह के बयान लेने के बाद कार्रवाई करेंगे / खून से लथपथ ASI अमरीक सिंह को सबसे पहले मक्खन सिंह निवासी ऐमां जट्‌टां ने देखा / पुलिस को दिए बयान में मक्खन सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है / देर शाम वह खेतों में बने डेरे को जा रहा था / जब वह नहर किनारे बने धार्मिक स्थल लखां दा दाता पीर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि नहर किनारे घने घास में खून से लथपथ व्यक्ति पड़ा हुआ था और

.

.

उसके शरीर से कटी हुई दाईं टांग करीब 15 फीट दूर पड़ी थी / उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच मंजीत सिंह को दी / उसने मौके पर पहुंच कर देखा उक्त व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह (50) पुत्र रेशम सिंह निवासी पंडोरी लद्धा सिंह के तौर पर हुई / एएसआई अमरीक सिंह के भतीजों अमृतपाल सिंह और सुखप्रीत सिंह व साले जुझार सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह हर रोज बिस्त दोआब नहर पर बनी सड़क के रास्ते से गांव आते थे /

.

.

हमलावरों ने पहले से ही रची साजिश के तहत उन पर कातिलाना हमला किया / चौकी कोटफतूही के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि एएसआई अमरीक सिंह पर हमले के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत केस दर्ज किया है / शक है कि गत दिनों हमलावरों की गढ़शंकर में काटे चालान के समय तकरार हुई थी और उन्हाेंने हमला कर दिया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Latest News