PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Asia Cup Live Streaming 2023 का कैसे देख पाएंगे आप सीधा प्रसारण,

asia-cup-2023-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-online-opening-ceremony

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : एशिया कप का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को पाकिस्तान में होगा। मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह का भी आयोजन होगा। पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के 13 में चार मैचों की मेजबानी करेगा। नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी ने श्रीलंका के साथ मिलकर मेजबानी का फैसला किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलंबो में 17 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को कैंडी में खेलेगी। इसी मैदान पर उसका दूसरा मुकाबला चार सितंबर को नेपाल से होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान के मुल्तान स्थित मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी मैचों का आयोजन होगा।

इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें खेलेंगी। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में जाएंगी। वहां से दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। एशिया कप का उद्घाटन समारोह बुधवार (30 अगस्त) को होगा। यह पाकिस्तान-नेपाल के बीच शुरुआती मैच से ठीक पहले होगा। एशिया कप का उद्घाटन समारोह पाकिस्तान के मुल्तान में मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। उससे ठीक पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन होना है।

एशिया कप उद्घाटन समारोह का भारत में स्टार स्पोर्ट्स के माध्यम से टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारत में एशिया कप के मैचों का सीधा प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर दर्शक मैच देख सकेंगे। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैच देखने सकेंगे। इस चैनल पर फाइनल मैच का भी प्रसारण होगा। एशिया कप का उद्घाटन समारोह भारत में हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। फैंस फ्री में इसका लुत्फ उठा सकते हैं। एशिया कप के सभी मैच हॉटस्टार पर फ्री में देख पाएंगे।

Latest News