PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश में फिर हुआ गैंगरेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई मौत

assam-gang-rape-accused-died-after-drowon-in-pond-when-police-carry-him-crime-scene

PTB Big न्यूज़ गुवाहाटी : अमस गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस आरोपी तफजुल को सुबह करीब चार बजे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था।

.

.

इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी।

.

.

इसी दौरान मोटरसाइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और दूसरे को हिरासत में लिया था। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

.

.

दुष्कर्म की इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी थी और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने खुद राज्य के डीजीपी को घटना की जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया।

.

.