.
attack in france police headquarter five dead
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फ़्रांस / मॉस्को : मध्य पेरिस में चाकू से हमले में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई / स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है / यह हमला तड़के सुबह यार्ड में हुआ / मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त पुलिस के लिए काम करते थे और हमलावर भी यहीं कार्य करता था / इससे पहले खबर थी कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है /
..
जांचकर्ताओं ने संदेह जताया है यह कार्यस्थल पर झगड़े की वजह से जानलेवा हमला किया गया / इसे फ्रांस में पुलिस पर हुए बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। मृतकों में चार पुलिस अफसर शामिल हैं / हमलावर पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था /
..
पेरिस के परिवहन विभाग ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के निकटतम मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया / मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पेरिस पुलिस मुख्यालय के आसपास की जगह को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
attack in france police headquarter five dead




































