PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

स्कूल बस पर हमले के बाद विधायक के मकान पर फेंके पैट्रोल बम,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ कश्मीर (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आज सुबह के समय सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्य सचेतक और विधायक मोहम्मद यूसुफ बट का मकान शरारती तत्वों के पेट्रोल हमले में क्षतिग्रस्त हो गया / फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है /

smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8]

शोपियां से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि ममेंदर गांव में पीडीपी विधायक मोहम्मद युसुफ का मकान है / इसी मकान पर शरारती तत्वों ने पेट्रोल बम फेंका और इससे लगी आग में मकान की खिड़कियों ने आग पकड़ ली / आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया /

[smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10]

इससे पहले शोपियां में ही एक स्कूल बस पर शरारती तत्वों के पथराव में चार छात्र जख्मी हो गए / एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है / पुलिस ने दो छात्रों के ही जख्मी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है / मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस कृत्य में शामिल तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी /

[smartslider3 slider=11]

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल रेनबो इंटरनेशनल स्कूल की बस छात्रों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी / बस में लगभग 50 छात्र और अध्यापक सवार थे / जब यह बस शोपियां के जावूरा इलाके में पहुंची तो वहां मौजूद शरारती तत्वों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए इस बस पर पथराव कर दिया / चालक ने बस को पत्थरबाजों से दूर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए थे और भीतर बैठे चार छात्र जख्मी भी हो गए /