PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब के लोगों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली पंजाब पुलिस ही नहीं रही सुरक्षित, काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

attackers-opened-fire-on-the-police-inspector-deployed-in-counter-intelligence-bhullar-avenue-amritsar-punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर गोलियां चला दी गई। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से इंस्पेक्टर की जान बच गई है। आरोपियों द्वारा मौके पर करीब 4 गोलियां चलाई गई। इस घटना के बाद मौके पर जांच के लिए थाना सदर की पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात हैं।

.

.

इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है। इंस्पेक्टर अपने घर से सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। पीड़ित इंस्पेक्टर का घर भी अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में ही है।

.

.

वारदात के वक्त इंस्पेक्टर कॉलोनी की सड़क पर अकेला ही था। फिलहाल अमृतसर पुलिस इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। सूत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह को पिछले काफी दिनों से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसे लेकर भी पंजाब पुलिस की एजेंसियां जांच कर रही हैं। धमकियां मिलने के बाद से उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया करवाई गई थी।

.

.

.

Latest News