PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जौड़ामाजरा के व्यवहार के बाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के VC ने दिया इस्तीफा,

baba farid university vc resigns faima doctors association protests demands action against health minister

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जौड़ामाजरा के व्यवहार के बाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के इस्तीफे का हर तरफ विरोध जताया जा रहा है। वहीं अब इसका FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी विरोध जताया है और उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन ने ट्वीट कर लिखा बाबा फरीद विश्वविद्यालय के इतने प्रसिद्ध डॉक्टर और वीसी डॉ. राज बहादुर का सार्वजनिक अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। हम वरिष्ठतम सरकारी डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार के लिए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। आपको बता दें कि बीते दिन सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान

वह एक वार्ड में अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पर एक बैड पर फटा-पुराना गद्दा बिछा था, जिसे देखने के बाद मंत्री द्वारा वाइस चांसलर से उस गद्दे पर लेटने को कहा गया जिसके बाद न चाहते हुए वाइस चांसलर डा. राज बहादुर गद्दे पर लेट कर कुछ क्षण में उठ गए। मैडीकल कालेज अस्पताल के दौरे के दौरान कई बार मंत्री अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं से नाराज दिखाई दिए।

इस दौरान मंत्री ने काऊंटर के अंदर जाकर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डाक्टर, स्टाफ, दवा आदि की पूरी-पूरी उपलब्धता करवाई जा रही है।

Latest News