PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस चैन की नींद सो रही है / ऐसे में शहर के लोगों में खौफ बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस अधिकारी रोजाना बड़ी-बड़ी वारदातों को सुलझाने की प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी पीठ थपथपाने में लगे हुई है /
आज जालंधर में चोरी की वारदात उस समय सामने आई / जब शहर के बीच में स्थित गुजा पीर इलाके में चोरों ने एक फैक्ट्री को रात के अँधेरे में अपना निशाना बना लिया / इस दौरान चोर करीब 15 लाख रूपये नकद व अन्य कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए /
इस संबंधी फैक्ट्री के मालिक धीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फैक्ट्री अल्फा ग्लोबल इंडस्ट्री गुजा पीर रोड पर स्थित है, बीती रात चोरों ने फैक्ट्री को अपना निशाना बना लिया / उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो दोनों बाहरी ताले टूटे हुए थे और चोरों ने अंदर के दरवाजे का शीशा तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व अन्य पीतल के नल भी चुराकर ले गए /
वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई / पुलिस के अधिकारीयों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है व आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है व जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा /



































