PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

2-4 दिनों में अंधेरे में डूब जाएगा पूरा पंजाब, कैप्टन ने जताई चिंता, पंजाब में फिर मालगाड़ियों पर लगी ब्रेक, किसानों ने बताई यह वजह,

bad news black out likely in punjab with in 2 3 days Punjab CM Punjab Captain Amrinder Singh PTB Big Breaking news

bad news black out likely in punjab with in 2 3 days Punjab CM Punjab Captain Amrinder Singh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ पटियाला : किसानों द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के कारण पंजाब में आने वाले 2-4 दिनों में ब्लैकआऊट हो जाने की संभावना बनी हुई है जोकि सबके लिए बड़ी चिंता का विषय है / 

.

इस संबंधी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से जानकारी सांझी की गई है / इस संबंधित गहरी चिंता जताते हुए खुद कैप्टन ने कहा कि यदि किसानों ने अपना धरना खत्म नहीं किया तो 2-4 दिनों के बाद पंजाब पूरी तरह अंधेरे में डूब जाएगा /

.

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब में किसी प्लांट के पास कोयला नहीं है और न ही सरकार के पास दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने के लिए पैसे हैं / कोयले की कमी के कारण पंजाब में सिर्फ़ एक ही थर्मल प्लांट चल रहा है और यदि वह भी बंद हो गया तो पंजाब को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा /

उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई केंद्र के साथ है लेकिन उनके संघर्ष का पंजाब को नुक्सान हो रहा है, जिसको लेकर किसान जत्थेबंदियों को सोचना चाहिए / कैप्टन ने किसानों को दोबारा अपील की कि उन्हें पंजाब की जगह दिल्ली में धरने लगाने चाहिएं क्योंकि पंजाब में धरनों के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है /

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि पंजाब में मालगाड़ियों पर फिर ब्रेक लग गई है / जिसके बारे में किसानों ने मालगाड़ियां को आने की इजाज़त दी है तो रेलवे ने मालगाड़ियों पर रोक लगा दी है / किसानों के धरने के कारण रेलवे ने बड़ा फ़ैसला लेते कहा कि पूरी क्लीयरेंस मिलने तक कोई गाड़ी नहीं चलाएंगे /

.

वहीं इस फ़ैसले की निंदा करते किसान नेताओं ने कहा कि हमारे आंदोलन को विफल करने के लिए केंद्र साजिश रच रहा है / पंजाब की 30 संघर्षशील जत्थेबंदियों ने मौजूदा हालातों पर चर्चा के लिए ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें किसान नेताओं ने ऐलान किया कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के लोग विरोधी मंसूबों और किसानों के संघर्ष को बदनाम और नाकाम करने की साजिशों को बिल्कुल भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

bad news black out likely in punjab with in 2 3 days Punjab CM Punjab Captain Amrinder Singh