PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

विधायक हैनरी के कड़े प्रयासों द्वारा 80 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा बलटर्न पार्क स्पोर्ट हब,

Balturn Park Sports Hub will be built at a cost of Rs 80 crore by the hard efforts of MLA bawa Henry Jalandhar Punjab

पुरे विश्व में होगा बलटर्न पार्क स्पोर्ट्स हब का नाम, आम जनता को मिलेंगी अपार सहूलतें,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी और नगर निगम के कमिशनर कर्नेश शर्मा ने 80 करोड़ रूपये की लागत वाले बलटर्न पार्क स्पोर्ट्स हब का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र निवासियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए विधायक हैनरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उनका मुँह मीठा करवाया।

विधायक हैनरी ने समूह शहर निवासियों को स्पोर्ट्स हब के उद्घाटन की बधाई दी और अपने संबोदन में कहा की बलटर्न पार्क स्पोर्ट्स हब बनने के बाद एक बार फिर से यहाँ इंटरनेशनल मैच होंगे, उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इलावा हॉकी इंटरनेशनल स्टेडियम, फूटबाल स्टेडियम, योगा शेड, स्केटिंग रिंग भी बनेगा। हैनरी ने बताया की क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड फ्लोर में इंडोर जिम के साथ सोना बाथ और स्टीम बाथ सहित अम्पायर रूम,कोच रूम होंगे। 

मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम 1 में हैंडबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन कोर्ट रेसलिंग हाल, बॉक्सिंग हाल और लाकर्स होंगे। पहली मंजिल में फर्स्ट ऐड और फ़िजिओथेरपी रूम होंगे। लान टेनिस कोर्ट को भी आधुनिक रूप दिया जएगा, मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम 2 में जूडो हाल ,वेट लिफ्टिंग हाल और कबड्डी हाल की सुविधा दी जाएगी। क्षेत्र के बजुर्गो के सेर करने के लिए वाकिंग ट्रैक बनाया जायेगा इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए झूले और साईकल चलाने के लिए स्पेशल ट्रैक बनाया जाएगा।

इस स्पोर्ट हब में फ़ूड रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग माल की सुविधा भी दी जाएगी। विधायक ने कहा इस स्पोर्ट्स हब बनने से स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को भी फायदा होगा और इससे शहर में लोगों के व्यपार में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और खुशहाल व तंदरुस्त जीवन के लिए खेलकूद जरूरी है। विधायक का कहना है कि दिन प्रतिदिन जिस तरह से नौजवानों की संख्या बढ़ रही उसके लिए खेल के लिए मैदान अनिवार्य है,

उन्होंने कहा की स्कूली स्तर पर खेलकूद गतिविधियों के लिए मैदान होना बहुत जरूरी है। अंत: में विधायक हैनरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लोकल बॉडी मंत्री ब्रम्ह महिंद्रा खेल मंत्री परगट सिंह, नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, मेयर जगदीश राज राजा, शहरी प्रधान बलराज ठाकुर, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में कांग्रेसी पार्षद गियान चंद सोढ़ी, सुरजीत राय बिट्टा जॉइंट सेक्टरी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश भट्टी, पार्षद पति ओम प्रकाश, पार्षद सुशील कालिया, पार्षद सरफो देवी, पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा, दीपक शर्मा मोना, पार्षद पति रवि सैनी, पार्षद राजविंदर सिंह राजा, पार्षद पति महिंदर सिंह गुल्लू,

पार्षद दीपक शारदा, पार्षद पति प्रीत खालसा, इंदरजीत सिंह नागरा, सुखदेव बाठ, सुबाष शर्मा, सोनू नागरा, गौरव मागो, बब्बू सिदाना, सुरिंदर मामू, दविंदर शर्मा, मिंटू कश्यप, बिट्टा पंडित, भूपी शर्मा, बंटू शर्मा, आशु सचदेवा, पोईण्द्र दत्ता, रोहित दत्ता, मणि धीर, प्रवीण राजा, हरजिंदर सिंह हैरी सेक्टरी जेडीसी, विक्रम सिद्धू जेडीसी वाईस प्रेसिडेंट, कोच दविंदर अरोड़ा आदि भारी संख्या में मौजूद थे।