PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आज से बैंक का चेक अब होगा कुछ ही घंटों में क्लियर, पहले लगते थे 2 दिन,

bank-cheques-will-now-be-cleared-within-a-few-hours-previously-taking-two-days

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI चेक क्लियरेंस सिस्टम में आज यानि 4 अक्टूबर से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत चेक का अमाउंट जमा करने के बाद कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में आ जाएगा। अभी चेक क्लियर होने में 2 दिन तक का समय लगता है। ये नया सिस्टम ‘कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट’ है। इसके लागू होने के बाद बैंक चेक को स्कैन करेंगे, प्रेजेंट करेंगे और कुछ ही घंटों में पास कर देंगे।

.

ये सारा काम बैंक के कामकाजी घंटों में हो जाएगा। बैंकों ने आज से ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। वहीं HDFC और ICICI बैंक सहित निजी बैंकों ने बताया कि 4 अक्टूबर से चेक का सेटलमेंट उसी दिन हो जाएगा। दोनों बैंकों ने कस्टमर्स से कहा है कि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखें, ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही चेक की सारी डिटेल्स सही-सही भरें, वरना देरी या रिजेक्शन हो सकता है। बैंकों ने कस्टमर्स से कहा है कि सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम यूज करें।

.

इसके तहत 50,000 रुपए से ज्यादा के चेक जमा करने से पहले कुछ जरूरी डिटेल्स बैंक को देनी होंगी। इसमें आपको अपना अकाउंट नंबर, चेक नंबर, तारीख, अमाउंट और जिसको चेक दे रहे हैं, उसका नाम कम से कम 24 वर्किंग घंटे पहले बैंक को बताना होगा। बैंक चेक मिलने पर इन डिटेल्स को चेक करेगा। अगर सब कुछ मैच हुआ तो चेक क्लियर हो जाएगा, नहीं तो रिजेक्ट हो जाएगा। ऐसे में आपको डिटेल्स दोबारा देनी होंगी।

.

यहां सवाल-जवाब में जानें पूरी डिटेल्स :—

सवाल 1: क्या चेक का पैसा उसी दिन मिल जाएगा?

जवाब: हां, ज्यादातर मामलों में ऐसा होगा। अगर आप सुबह चेक जमा करते हैं, तो उसी दिन दोपहर या शाम तक पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा। ये बदलाव चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) को और तेज करने के लिए है।

.

सवाल 2: चेक ट्रंकेशन सिस्टम यानी CTS क्या होता है?

जवाब: CTS वो सिस्टम है जिसमें चेक की फिजिकल कॉपी इधर-उधर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। चेक को स्कैन करके उसकी डिजिटल इमेज बनाई जाती है और वो इमेज बैंक से बैंक तक जाती है। इससे चेक को फिजीकली ट्रांसफर करने की जरूरत खत्म हो जाती है, लेकिन ड्रॉप बॉक्स या ऑटोमेटिक टेलर मशीनों में जमा करने पर, निपटान में आमतौर पर दो वर्किंग डे लगते हैं। अब RBI ने इसे और स्मार्ट बनाया है ताकि प्रोसेसिंग और तेज हो।

.

सवाल 3: नया चेक क्लीयरेंस सिस्टम कैसे काम करेगा?

जवाब: अगर आप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच चेक जमा करते हैं, तो उसे तुरंत स्कैन करके क्लीयरिंग के लिए भेज दिया जाएगा। सुबह 11 बजे से हर घंटे बैंकों के बीच सेटलमेंट होगा। जिस बैंक को पैसे देने हैं, उसे शाम 7 बजे तक कन्फर्म करना होगा। अगर वो जवाब नहीं देता, तो चेक अपने आप अप्रूव हो जाएगा।

.

सवाल 4: ये नियम हर जगह लागू होंगे?

जवाब: RBI के तीन ग्रिड्स- दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के तहत देश के सभी बैंकों की ब्रांचेस पर ये नियम लागू होंगे। यानी पूरे इंडिया में एक जैसा सिस्टम होगा।

सवाल 5: RBI इसे कैसे लागू कर रहा है?

फेज 1- 4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक बैंकों को शाम 7 बजे तक चेक कन्फर्म करना होगा।
फेज 2- 3 जनवरी 2026 से बैंकों को सिर्फ 3 घंटे में जवाब देना होगा।

.

सवाल 6: क्या इसके लिए कोई नया चार्ज भी देना होगा?

जवाब: अभी तक इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है कि कोई नया चार्ज लगेगा। RBI का फोकस बस प्रोसेस को तेज और आसान करना है। बैंकों को भी इस नए सिस्टम को अपनाने के लिए तैयार रहना होगा।

.

सवाल 7: RBI ने ये कदम क्यों उठाया है?

जवाब: ये कदम डिजिटल इंडिया को और बढ़ावा देगा। जब चेक इतनी जल्दी क्लियर होंगे, तो लोग डिजिटल पेमेंट्स के साथ-साथ चेक का भी भरोसे के साथ इस्तेमाल करेंगे। ये कदम बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।