PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जम्मू अस्पताल जालंधर में बैरिऐट्रिक सर्जरी अब हर वर्ग की होगी पहुंच में, मोटापे से छुटकारे के इलावा अन्य बिमारियों से भी मिलेगा छुटकारा,

Bariatric surgery in Jammu Hospital Jalandhar will now be accessible to all DrGSJammu

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : गुरूवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जम्मू अस्पताल में एक विशेष बैरिऐट्रिक सर्जरी चैक-अप कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें मोटापे से ग्रस्त लोग भाग ले सकते हैं / इस कैंप में बैरिऐट्रिक सर्जरी की पूरी जानकारी दी जाएगी एवं पहले सर्जरी करवा चुके मरीजों से मिलने का मौका भी मिलेगा / आजकल लोग अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं जैसे योगा, व्यायाम, खुराक में तबदीली, जीवन शैली में बदलाव आदि जोकि बहुत बार लाभदायक भी साबित होते हैं पर आंकड़े बताते हैं कि 15 से 20 प्रतिशत लोग ही इसमें सफल हो पाते हैं /

.

.

लोग जब खान-पान पर नियंत्रण नहीं रख पाते एवं व्यायाम छोड़ देते हैं तो उनका कम हुआ वजन फिर से बढ़ जाता है / बहुत सारे लोग अपनी उम्र, जोड़ो के दर्द, सांस फूलना, दमां या दिल की बिमारी की बजह से ज्यादा व्यायाम नहीं कर पाते तो वह अपना वजन भी कम नहीं कर पाते / कई बार बढ़ा हुआ वजन इतना ज्यादा होता है कि व्यायाम एवं खुराक कंट्रोल करके कम नहीं किया जा सकता / आंकड़े बताते हैं कि पंजाब एवं पंजाबियों में मोटापा भारत में सब से ज्यादा पाया जाता है एवं भारत मधुमेह के रोगीयों की गिनती में दुनियां में दूसरे स्थान पर आता है /

.

Bariatric surgery in Jammu Hospital Jalandhar will now be accessible to all DrGSJammu
जम्मू अस्पताल जालंधर में बैरिऐट्रिक सर्जरी अब हर वर्ग की होगी पहुंच में, मोटापे से छुटकारे के इलावा अन्य बिमारियों से भी मिलेगा छुटकारा,

मोटापा शरीरक सुन्दरता में बाधा बनता है इसके साथ ही बहुत सारी नामुराद बिमारीयों को भी बुलावा देता है जैसे कि मधुमेह, खर्राटे, हाई बल्ड प्रैशर, सोते समय सांस रुकना, बांझपन आदि कुछ चिंताजनक विष्य हैं / मोटापा एवं मोटापा संबधित बिमारीयां सारे मौत के कारणों में कैंसर के बाद दूसरे स्थान पर हैं / वैसे भी समाजिक तौर पर हमारा मानना है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है, सो मोटापे से निजात पाना हमारे निजी, व्यापारिक एवं देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है /

.

.

खुशी की बात है कि मोटापे से छुटकारा दिलवाने के लिए आपके शहर जलन्धर में जम्मू अस्पताल पिछले 15 सालों से अपनी सेवाऐं दे रहा है / वर्णनयोग है कि जम्मू अस्पताल मोटापे सर्जरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अस्पताल है जो कि सैंटर ऑफ अैक्सीलैंस, एस.आर.सी-यू.एस.ऐ, ऐन.ऐ.बी.एच, आई.ई.ऐफ संस्थाओं द्वारा प्रमाणित है / जम्मू अस्पताल में बैरिऐट्रिक सर्जरी के अधीन आती सभी किसमों की सर्जरी मरीज के अनुकूल की जाती है /

.

जम्मू अस्पताल के डाइरैक्टर एवं मुख्य सर्जन Dr. GS Jammu ने इस दौरान PTB News से बातचीत करते हुए बताया कि बैरिऐट्रिक सर्जरी केवल 20 मिंट में हो जाती है एवं 48 घंटे में मरीज अपने सारे काम खुद करने लायक हो जाता है / Dr GS Jammu ने आगे बताया कि बैरिऐट्रिक सर्जरी मोटापे से तो छुटकारा दिलाती ही है एवं इसके साथ-साथ मोटापे से जुड़ी बिमारीयों से भी छुटकारा दिलाती है / सर्जरी के बाद मरीज का आर्थीक एवं मानसिक तौर पर बहुत फायदा होता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें