barnala bullet over land dispute in village kaleke of barnala one killed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बरनाला : बरनाला जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव कालेके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुए एक झगड़े में एक गुट के सदस्यों ने राइफल के साथ फायरिंग कर दी /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया / जहां पर अस्पताल के डाक्टरों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है /
वहीं डीएसपी सिटी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना को पुलिस ने बताया कि जसमनदीप सिंह निवासी कालेके ने बताया कि उनका जमीन को लेकर प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह के साथ काफी लंबे समय से झगड़ा चलता आ रहा है / आज यानि सोमवार की सुबह खेत में ही प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह जिनके पास राइफल थी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी /
. .गोली लगने के कारण 37 वर्षीय कुलविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि जसमेल सिंह व गुरकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए / सिविल अस्पताल में पहुंचे एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क व डीएसपी लखवीर सिंह टीवाना ने बताया कि जमीनी विवाद में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं / फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जाँच की जा रही है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
barnala bullet over land dispute in village kaleke of barnala one killed




































