PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, फिर चली गोलियां, दो युवकों के सीने पर गोली, इलाके में फैली सनसनी,

bathinda-firing-attempt-murder-two-youths-by-shooting-them-chest-doctors-referred-them-aiims-critical-condition-big-breaking-news

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में एक बार फिर से गोलियां चलने का सनसनखेज मामला सामने आया है। जहां के अधीन पड़ते बठिंडा शहर में देर रात माल रोड पर ​स्थित बाहिया फोर्ट होटल के समीप गली में कुछ युवकों द्वारा दो युवकों को सीधे सीने पर गोलियां मारकर हत्या करने का प्रयास किये जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। गोलियां लगने से घायल युवकों की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव राजगढ और ​शिवम निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को उपचार के लिए लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना का मुख्य कारण चिटटे के पैसों को लेकर होना बताया जा रहा। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इस से पहले पिछले शनिवार को दो बाइक सवार युवकों ने माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

.

bathinda-firing-attempt-murder-two-youths-by-shooting-them-chest-doctors-referred-them-aiims-critical-condition-big-breaking-news

.

जानकारी के अनुसार वीरवार की देर रात करीब नौ बजे बाहिया फोर्ट होटल वाली गली में अचानक गोलियां चलने की आवाजें आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों को जब पता चला कि उक्त गोलियां चलने से दो युवक गंभीर घायल हुए है तो लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायलों रेशम सिंह और ​शिवम की हालत को देखते हुए एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

.

.

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने होटल एवं इर्द गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह का कहना था मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक पुलिस जांच में सामने आया उक्त घटना युवकों की आपसी कहासुनी के बाद हुई है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवकों की भी पहचान कर ली है, जिनको पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर 12 बोर बंदूक के खोल बरामद किए गए है, जिससे आशंका जताई जा रही कि आरोपियों ने वारदात के लिए 12 बोर की बंदूक का उपयोग किया होगा।

.

Latest News