PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : PTB News इस लिस्ट की पुष्टि नहीं करता है / दरअसल पंजाब कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले के उम्मीदवारों की पहली सूचि जो वायरल हो रही है, उसके मुताबिक आज यानि 14-01-2022 को जारी कर दी गई है, कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड में सूचि जारी करने की तारीख तो सही है,

लेकिन विधानसभा चुनाव 2020 लिख कर बड़ी गलती कर दी है, वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सूचि हो सकता है कि आज ही जारी की गई है, लेकिन यह गलती कैसे हो गई उसके बारे में तो सूचि जारी करने वाले पार्टी के नेता ही बता सकते हैं /
उनका कहना है कि फ़िलहाल यह सूचि सही है या नहीं इसके बारे में वह कुछ भी साफ नहीं कह सकते हैं / वहीं कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने इस लिस्ट को सिरे से नकार दिया है /



































