PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले जालंधर की राजनीति में आने वाला है बड़ा भूचाल, दिग्गज युवा नेता की आप में एंट्री से कारवां बढ़ेगा यह झड़ने शुरू होंगे आप के पत्ते

Jalandhar Lok Sabha by election Jalandhar evening veteran youth leader enter Aam Aamdi Party Punjab Sushil Rinku Former MLA

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां तारीखों का ऐलान हो चुका है वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। वहीं भाजपा ने हाल ही में पूर्व DCP राजिंदर सिंह को पार्टी जॉइन करवाई है लेकिन अभी उनका नाम संभावित उम्मीदवार के रूप में ही मन जा रहा है। वहीं बीजेपी के रोबिन सांपला भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

वहीं सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी जहां अभी तक अपने उम्मीदवार का एलान नहीं कर पाई है के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के CM भगवंत मान फिर एक बार शाम के समय जालंधर आकर जालंधर की राजनीति में भूचाल ला सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी दोआबा के दिग्गज युवा नेता व वेस्ट हल्के के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवाने जा रही है। माना जा रहा है की पार्टी साथ ही साथ सुशील रिंकू को लोकसभा उपचुनावों का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।

इसके लिए आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी में जॉइन करवाने के लिए ही जालंधर में आ रहे हैं उससे आने वाले समय में दोआबा व जालंधर की राजनीति में खासा फर्क भी पड़ेगा इसका सबसे बड़ा असर जहां कांग्रेस पार्टी को पड़ेगा वहीं आप के कई नेता भी अपना इस्तीफा आने वाले समय में दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है की रिंकू के आप में आने की सुचना से कई नेता अंदर ही अंदर पार्टी से नाराज हैं और इससे वेस्ट हल्के की राजनीति में भूचाल आने की संभावना है।

वहीं भाजपा भी आप के उम्मीदवार के ऐलान के बाद अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं शिरोमणि अकाली दल – बसपा गठजोड़ भी उम्मीदवार जल्द ही मैदान में उतारने की तैयारी में है ताकि राजनीति में एक बार फिर से जीतने वाले समीकरण बन सकें। अब देखना यह होगा की आने वाले समय में आप की राजनीति का सफर ऐसे ही कारवां बनकर बढ़ता है या फिर आज शाम आने वाले भूचाल के बाद पत्ते झड़ने का सिलसिला शुरू होगा है।

Latest News